Gold- Silver Price 07 January 2026: सोना हुआ सस्ता और चांदी के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जाने 24 कैरेट गोल्ड के दाम
Gold-Silver Price 07 January 2026: Gold becomes cheaper and silver prices increase again, know the price of 24 carat gold
Gold- Silver Price 07 January 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 07 जनवरी 2026 दिन बुधवार को सोने- चांदी के दाम में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 136675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 136128 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 125194 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 102506 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 79955 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 46 हजार 44 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


