Gold- Silver Price 24 Deceber 2025: सोने -चांदी के दाम फिर आसमान पर पहुंचे, जाने 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 24 December 2025: Gold and silver prices again reach sky high, know the rate of 10 grams gold
Gold- Silver Price 24 Deceber 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। विवाह सीजन में सोना- चांदी के दाम आसमान छू रहे है। 24 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को सोने- चांदी के दाम में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 2 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 136627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 136080 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 125150 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 102470 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 79927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 18 हजार 954 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


