Gold- Silver Price 15 Deceber 2025: चांदी के दाम लुढ़के, सोने के दाम में आई बढ़ोतरी, जाने 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 15 December 2025: Silver prices fell, gold prices increased, know the rate of 10 grams of gold
Gold- Silver Price 15 Deceber 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। त्योहारी सीजन में सोना- चांदी के दाम आसमान छू रहे है। 15 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को सोने में उछाल और चांदी के दाम में कमी आई है । चांदी के एकाएक 3000 रुपये दाम कम हुए है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं।
इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 133442 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 132908 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 122233 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 100082 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 78064 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 92 हजार 222 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


