Betul Road Accident : हादसे में छात्रा की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम
Betul Road Accident: Student dies in accident, angry family members block road
Betul Road Accident : बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सापना निवासी अवनी पिता कमलेश खातरकर (13) सोहागपुर स्कूल में कक्षा 6वीं में पढ़ती थी। छात्रा शुक्रवार शाम को स्कूल से छुट्टी होने पर पैदल घर लौट रही थी तभी छात्रा ने गन्ना खालीकर कर आ रहे एक ट्रेक्टर चालक से लिफ्ट ली और ट्रेक्टर ट्राली में बैठकर वह घर तक पहुंची। घर के पास ट्राली से उतरते समय छात्रा अनबैलेंस हो गई और वह नीचे गिर गई। इस दौरान छात्रा को चोट आई जिसे बेहोशी की हालत में परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। मृतिका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि स्कूल से लौटते समय तीन छात्राओं ने ट्रेक्टर से लिफ्ट मांगी थी, छात्राएं घर तक सुरक्षित तो पहुंच गई, लेकिन ट्राली से उतरते समय एक छात्रा गिर गई और उसकी मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजनों ने शनिवार दोपहर को परिजनों ने सोहागपुर मार्ग पर चककजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी चालक ने बच्ची को ट्रेक्टर में बिठाया और बीच रास्ते मे ही छोड़ दिया। बच्ची ट्रेक्टर की चपेट में आई गई। बच्ची रास्ते मे ही बेहोश पड़ी थी। परिजनों मुआवजे की मांग की है। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बारे में ही हादसे की सही जानकारी सामने आएगी।



