Bihar Assembly Election Results 2025 : बिहार में एनडीए 202 और महागठबंधन 34 सीट पर आगे, भाजपा और जदयू में उत्साह

Bihar Assembly Election Results 2025: NDA ahead in 202 seats and Grand Alliance in 34 seats in Bihar, enthusiasm in BJP and JDU

Bihar Assembly Election Results :  बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट होते दिख रहे हैं। 243 सीटों के रुझानों में एनडीए भारी बढ़त के साथ 202 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 2020 के मुकाबले एनडीए को 65+ सीटों का फायदा मिलता दिख रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग उतना ही नुकसान हो रहा है। जेडीयू जो पिछली बार 43 सीटों पर सिमट गई थी, इस बार 75 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है—यानी नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

BJP 92 सीटों की बढ़त के साथ इस चुनाव की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।महागठबंधन की बात करें तो RJD 27 सीटों पर आगे है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।243 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और मुकेश सहनी की पार्टी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।अन्य और निर्दलीय उम्मीदवार 5 सीटों पर बढ़त में हैं।

बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे, महुआ से तेजप्रताप यादव पिछड़ रहे हैं। वहीं सम्राट चौधरी तारापुर से आगे चल रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से पिछड़ती नजर आ रही हैं।इस बार बिहार में दो चरणों में 67.10% मतदान हुआ, जो 2020 की तुलना में करीब 10% अधिक है और एक नया रिकॉर्ड भी है।शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button