Betul Weather Today : बैतूल में नवंबर में ही जनवरी जैसी कड़ाके की ठंड, फिर लुढ़का तापमान

Betul Weather Today: January-like cold in Betul in November itself, temperature drops again

फ़ाइल फ़ोटो

 Betul Weather Today :  पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में नवंबर के महीने में ही जनवरी जैसी ठंड का अहसास करा दिया है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को बैतूल का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यह इस मौसम के सामान्य तापमान से करीब 4 से 5 डिग्री कम है, जो कि नवंबर में असामान्य मानी जाती है।

कई वर्षों बाद नवंबर में इतनी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। आमतौर पर जिले में दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के आरंभ में इस तरह की ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार सर्दी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। सुबह और देर रात के समय ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि लोग गर्म कपड़ों और रजाइयों का सहारा लेने को मजबूर हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं।

दिन के समय भी सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं। धूप निकलने के बावजूद हवाओं में ठिठुरन बनी हुई है। ठंड के असर से बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। ऊनी वस्त्रों और ब्लैंकेट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं, चाय-नाश्ते की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है क्योंकि लोग ठंड से राहत पाने के लिए गरम पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली शुष्क उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में ठंड का यही असर बने रहने की संभावना जताई गई है। यदि हवाएं इसी तरह जारी रहीं तो तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस साल सर्दी ने पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नवंबर में इतनी ठंड उन्होंने लंबे समय बाद महसूस की है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने किसानों को भी सतर्क कर दिया है, क्योंकि फसलों पर पाले का खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल, बैतूल में सर्दी का दौर चरम पर है और लोगों ने सर्द मौसम से बचाव की पूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button