MP News : मध्यप्रदेश सरकार सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां कम करने पर कर रही मंथन, जाने कितनी होगी कटौती

MP News: Madhya Pradesh government is considering reducing the leave of government employees, know how much will be reduced.

फ़ाइल फ़ोटो

MP News :  मध्यप्रदेश सरकार अब अपने कर्मचारियों के कामकाज के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रही है। शासन की ओर से सरकारी कार्यालयों में अवकाश व्यवस्था को नया स्वरूप देने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल हफ्ते में एक दिन की छुट्टी तय करने और सालाना छुट्टियों की संख्या घटाने पर मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि दस से ज्यादा राज्यों के मॉडल पर अध्ययन किया जा चुका है।

प्रस्ताव को मिल सकती है हरी झंडी

इस संबंध में जल्द ही एक बड़ी बैठक होने जा रही है। सहमति बनने के बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास भेजा जाएगा। यदि सीएम से मंजूरी मिलती है, तो राज्य के सरकारी दफ्तर अब केवल दूसरे और तीसरे शनिवार को बंद रहेंगे। बाकी शनिवारों को सामान्य कार्यदिवस माना जाएगा। वहीं, वार्षिक सरकारी छुट्टियों में भी कटौती की संभावना है।

दो मॉडल पर चल रहा मंथन

शासन की ओर से दो कार्यदिवस मॉडल पर विचार किया जा रहा है।

  1. पहला मॉडल: छह दिन का कार्य सप्ताह, जिसमें केवल दूसरे और तीसरे शनिवार को अवकाश रहेगा।
  2. दूसरा मॉडल: भारत सरकार की तर्ज पर सप्ताह में पांच दिन कार्यालय खुलेंगे, लेकिन काम का समय एक घंटा बढ़ाया जाएगा — यानी सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक।

सीएम लेंगे अंतिम फैसला

सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 सितंबर को इस संबंध में एक समिति गठित की थी। समिति ने देश के 10 से अधिक राज्यों की अवकाश प्रणाली का अध्ययन किया है। अब समिति की रिपोर्ट के आधार पर सीएम डॉ. मोहन यादव अंतिम निर्णय लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि स्वीकृति मिलने पर नया नियम वर्ष 2026 से लागू किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button