Mumbai Hostage Case : मुंबई में 17 बंधक बच्चों को सुरक्षित छुड़ाया, एनकाउंटर में किडनैपर की मौत, स्पेशल कमांडो ने चलाया ऑपरेशन

Mumbai Hostage Case: 17 hostage children rescued safely in Mumbai, kidnapper killed in encounter, special commandos conduct operation

फोटो सोर्स सोशल मीडिया

Mumbai Hostage Case :  मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को हुए आरए स्टूडियो बंधक कांड का अंत मुंबई पुलिस की त्वरित और साहसिक कार्रवाई के साथ हुआ। करीब तीन घंटे चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे में सभी 17 बच्चों और 2 वयस्कों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि आरोपी रोहित आर्या (38) की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रोहित आर्या आरए स्टूडियो में बतौर कर्मचारी काम करता था और पिछले कुछ दिनों से वहीं ऑडिशन आयोजित कर रहा था। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने अचानक ऑडिशन देने पहुंचे बच्चों को कमरे में बंद कर लिया और स्टूडियो को भीतर से लॉक कर दिया। इसके बाद उसने खुद को रासायनिक पदार्थों और एयरगन से लैस कर पुलिस को चुनौती दी।

घटना की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और विशेष दस्ते मौके पर पहुंचे और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। इसी बीच आरोपी ने पुलिस पर एयरगन से फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। गोली लगने से घायल रोहित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक एयरगन और कुछ केमिकल बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन में मुंबई पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) ने अहम भूमिका निभाई। आठ कमांडो बाथरूम के रास्ते भीतर दाखिल हुए और मात्र 35 मिनट में सभी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान प्राथमिकता बंधकों की सुरक्षा थी, और सभी को सुरक्षित बाहर निकालना इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button