MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के इन जिलों में तबाही मचाएगा चक्रवर्ती तूफान मोथा, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

MP Weather Alert: Cyclonic storm Motha will wreak havoc in these districts of Madhya Pradesh, lightning alert in many districts

MP Weather Alert : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवर्ती तूफान मोथा का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। यह चक्रवर्ती तूफान कुछ जिलों में तबाही मचा सकता है। सोमवार को मौसम विभाग ने एमपी के राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवर्ती तूफान मोथा (Cyclonic Motha) इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। 

इन जिलों में वज्रपात की संभावना
भोपाल, विदिशा, सिहोर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अशोकनगर, दतिया,  रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर जिलों वज्रपात की संभावना बनी है। 

 बैतूल में धूप खिलने से किसानों ने ली राहत की सांस

बैतूल : पिछले तीन – चार दिनों से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। खेतों में पानी भर जाने से फसलें भीग गई थीं और कटाई का काम ठप पड़ा था। हालांकि सोमवार को मौसम ने करवट ली और सुबह से ही आसमान साफ नजर आने लगा। तेज धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली।

धूप निकलते ही किसान सुबह-सुबह खेतों की ओर निकल पड़े। कई जगहों पर खेतों में भीगी फसल को सूखने के लिए फैलाया गया। धूप के कारण मिट्टी में जमी नमी धीरे-धीरे कम होने लगी है। इससे कटाई और फसल बचाने के कार्य में किसानों को बड़ी राहत मिली है। 

हालांकि मौसम विभाग ने अभी पूरी तरह से बारिश खत्म होने की संभावना से इंकार किया है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल दिन में धूप और रात में ठंडक का एहसास बना हुआ है।

पिछले दिनों लगातार हो रही बरसात से खेतों में फसलें गीली हो गई। फसल खराब होने का खतरा मंडराने लगा।  अब धूप निकलने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह किसान फसल को सुखाने में लगे है।  मौसम का यह बदलाव फिलहाल राहत भरा माना जा रहा है, हालांकि बारिश के फिर से लौटने की संभावना ने किसानों को सतर्क भी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button