Betul News : केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य नेता

Betul News: BJP State President Hemant Khandelwal and other leaders met Union Road Transport Minister Nitin Gadkari.

Betul News : बैतूल  केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी अपने पारिवारिक व्यक्तिगत एक दिवसीय प्रवास पर बैतूल के ग्राम चुरना पहुंचे जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,  भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार एवं स्थानीय विधायक गंगा उइके ने स्वागत कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान बरेठाघाट को लेकर जनप्रतिनिधियों ने फारेस्ट की अनुमति न मिलने से कार्य में हो रही देरी को लेकर बताया तो श्री गडकरी ने एनएएचआई के अधिकारीयों को फारेस्ट से अनुमति मिलते ही कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया। इस के साथ बैतूल के जनप्रतिनिधियो द्वारा बैतूल – आशापुर फोर लेन एवं बैतूल – परतवाडा फोर लेन कार्य पर भी चर्चा कर जानकारी ली। इस दौरान श्रवण कुमार सिंह एनएचएआई आरओ मध्यप्रदेश एवं मनीष मीणा प्रोजेक्ट डायरेक्टर बैतूल हरदा , बैतूल ईटारसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button