Gold- Silver Price 24 October 2025: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जाने 22 कैरेट गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 24 October 2025: Gold and silver become cheaper again today, know the rate of 22 carat gold

Gold- Silver Price 24 October 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 24 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार करवा चौथ को सोना के दाम कम हुए और चांदी के दामों में कमी आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 122419 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 121929 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 112136 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 91814 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 71615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 47 हजार 750 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


