Gold- Silver Price 22 October 2025 : फिर धड़ाम हुये सोना-चांदी के दाम, जाने 24K, 22K और 18K गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 22 October 2025: Gold and silver prices crash again, know the rates of 24K, 22K and 18K gold.
Gold- Silver Price 22 October 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 22 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार करवा चौथ को सोना के दाम कम हुए और चांदी के दामों में कमी आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 1 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 123907 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 123411 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 113499 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 92930 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 70486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1 लाख 52 हजार 501 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।


