Betul News : दिवाली के फूल तोड़ने गया युवक कुएं में गिरा, पानी मे डूबने से हुई मौत
Betul News: A young man who went to pluck Diwali flowers fell into a well and died by drowning.

Betul News : बैतूल ज़िले के चिचोली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। ग्राम सिंगराईखापा निवासी आकाश पिता महेंद्र दिवाली के लिए फूल तोड़ने खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पास ही स्थित एक कुएं में गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय उसका छोटा भाई भी वहीं मौजूद था। उसने तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई और रस्सी लाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जब तक गांववाले और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर चिचोली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) को बुलाया गया। प्लाटून कमांडर सुनीता पंद्रे के नेतृत्व में टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक का शव कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चिचोली अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



