Betul Crime News : महिला की हत्या का खुलासा , बेटे ने ही की थी मां की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Betul Crime News: Woman's murder revealed, son brutally murdered mother, arrested by police
Betul Crime News: बैतूल जिले के थाना बोरदेही पुलिस ने ग्राम मदनी में हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते धारदार हथियार से अपनी मां की हत्या करना स्वीकार किया है।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में जिले में घटित गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में बोरदेही पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
🔹 क्या था मामला
दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को ग्राम मदनी निवासी श्रीमती इमला पति संतोष झरबडे (56 वर्ष) को गंभीर अवस्था में बोरदेही अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान उन्हें आमला रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मर्ग क्र. 42/25 धारा 194 बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की मौत धारदार हथियार से गले और चेहरे पर लगे गहरे घावों के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
🔹 ऐसे पकड़ा गया आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी मुलताई और थाना प्रभारी बोरदेही को विशेष टीम गठित कर शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
सीन ऑफ क्राइम यूनिट बैतूल के प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
जांच के दौरान मृतका के बेटे नितेश पिता संतोष झरबडे (26 वर्ष) पर शक गहराया। पूछताछ में नितेश ने कबूल किया कि घरेलू बातों को लेकर मां से हुए विवाद में गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
🔹 गिरफ्तार आरोपी का विवरण
नाम: नितेश पिता संतोष झरबडे
उम्र: 26 वर्ष
निवासी: ग्राम मदनी, थाना बोरदेही, जिला बैतूल
👮♂️ पुलिस टीम को मिली सफलता
थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम बट्टी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
टीम में निरीक्षक आबिद अंसारी, सउनि विवेक मेहरा, प्र.आर. सुनील पन्द्राम, दीपक पवार, सुभाष माकोड़े, रोहन उइके, सचिन दीवानजी, मनोज पाल, रोहित भारती, रामकिशन नागोतिया, किशोर साहू और महिला आरक्षक आरती पवार शामिल थे।पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता से हत्या के इस जघन्य प्रकरण का खुलासा संभव हो सका है।



