MP  Weather Update : मध्यप्रदेश में बदले मौसम के तेवर, 4 जिलों में बारिश की संभावना, इंदौर में बढ़ी ठंड

MP Weather Update: Weather changes in Madhya Pradesh, possibility of rain in 4 districts, cold increases in Indore

Oplus_131072

MP  Weather Update :  मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। एक लोकल सिस्टम सक्रिय होने के कारण अगले 24 घंटों के दौरान अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद पूर्वी मध्यप्रदेश में बादल छाए रहेंगे जबकि पश्चिमी हिस्सों में दिन चटख धूप के साथ सामान्य रहेंगे।

इंदौर में सबसे कम तापमान

प्रदेश में अब ठंड के तेवर भी दिखने लगे हैं। विशेषकर इंदौर में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार-रविवार की रात इंदौर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सुबह-शाम की ठंडक और बढ़ सकती है।

आगे क्या रहेगा मौसम का रुख

अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पहाड़ी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button