Betul News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिए लोक सेवा केन्द्र में हो रही अनियमितताओं की जांच के आदेश

Betul News: BJP State President orders investigation into irregularities taking place at Public Service Centre

Betul News : बैतूल लोक सेवा केन्द्र बैतूल में व्यापक पैमानें पर हो रही अनियमितताओं और लापरवाही को लेकर किसानों एवं ग्रामीणों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल से शिकायतें की है। श्री खण्डेलवाल नें जिसे गंभीरता से लेकर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को लोक सेवा केन्द्र बैतूल की गहन जाॅच पड़ताल करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल नें कलेक्टर को निर्देशित किया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जन को निर्धारित समय सीमा में लोक सेवा केन्द्र से विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके।
    माॅनीटिरिंग के लिए अधिकारी की करें तैनाती
उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों एवं किसानों द्वारा लोक सेवा केन्द्र बैतूल में सेवाओं का लाभ समय सीमा में नहीं मिलने,लोक सेवा केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत करनें के 15 से 20 दिन बाद आवेदन अपलोड होनें ,वहाॅ के कर्मचारियों द्वारा अक्सर सर्वर डाउन होने की बात कर देर से आवेदन अपलोड करनें सहित अन्य अनियमितताओं की शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल से की थी। शासन की मंशानुरूप लोक सेवा केन्द्रों से आमजन  को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिलनें में हो रही परेशानी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल नें गंभीरता से लेकर बैतूल कलेक्टर को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री खण्डेलवाल नें कलेक्टर को निर्देशित किया कि लोक सेवा केन्द्र बैतूल की गहन जाॅच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। साथ ही आमजन को लोक सेवा केन्द्रों से समय सीमा में सेवाओं का लाभ दिलवानें के लिए  लोक सेवा केन्द्रों की सतत माॅनीटरिंग के लिए एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाए । जिससे लोक सेवा केन्द्रों के कामकाज मे पारदर्शिता बनी रहे।
    समस्या का निराकरण नही होनें पर इस नम्बर पर दें जानकारी
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल नें कहा कि शासन की मंशा आमजन की समस्या एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करनें की है। उन्होनें आम जन से अपील की है कि लोक सेवा केन्द्र सहित अन्य किसी भी समस्या या शिकायत का निराकरण नहीं होनें की स्थिती में उनके मोबाईल नम्बर 9425002559 पर वाट्सएप कर जानकारी उपलब्ध कराये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button