Betul News : मुलताई में सांप्रदायिक तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, थाना प्रभारी को हटाया, देखिए वीडियो

Betul News: Communal tension in Multai, heavy police force deployed, station in-charge removed

Betul News : बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार शाम उस समय तनाव का माहौल बन गया जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत बाइक से कट मारने को लेकर हुई मामूली कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते दो समुदायों के बीच झगड़े में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों में हाथापाई और धक्का-मुक्की हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन हरकत में आ गया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इधर बवाल के बाद मुलताई थाना प्रभारी को हटा दिया है। नरेंद्र सिंह परिहार थाना प्रभारी को मुलताई  थाना प्रभारी बनाया है। 

पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में जवानों को तैनात किया है। तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहौल और अधिक गर्मा गया, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

फिलहाल मुलताई में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button