Betul Road Accident : जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत, जाँच में जुटी पुलिस
Betul Road Accident: Two people died tragically in separate road accidents in the district, police engaged in investigation

Betul Road Accident :;बैतूल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र सतलोक आश्रम के पास शुक्रवार दोपहर को एक बाईक डिवाईडर से टकरा गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाईक डिवाईडर से टकराने से धीरेश अमझरे नाम के युवक की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है।
दूसरा हादसा ग्राम भयावाड़ी के पास हुआ। बाईक ब्रेकर से उछलने के बाद महिला हसलीबाई उम्र 65 वर्ष नीचे गिर गई, महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, रास्ते में महिला की मौत हो गई। मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों हादसों में जांच कर रही है।



