Gold- Silver Price 02 October 2025: त्योहारी सीजन में आसमान पर पहुँचे सोना- चांदी के दाम, जाने 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Price 02 October 2025: Gold and silver prices skyrocket during the festive season, know the rate of 10 grams of gold.

Gold- Silver Price 02 October 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। गुरुवार को दशहरा पर्व के कारण बाजार बंद रहा। इसलिए आज 02 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को सोना-चांदी के दाम 1 अक्टूबर के ही मान्य होंगे। (Gold- Silver Price) इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के कर मुताबिक त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही सोना और चांदी के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सोना 24 कैरेट ₹1,17,332 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि चांदी का भाव भी ₹1,45,120 प्रति किलो के पार चला गया है।
सोने के ताज़ा रेट (प्रति 10 ग्राम)
- सोना 24 कैरेट : ₹1,17,332
- सोना 23 कैरेट : ₹1,16,862
- सोना 22 कैरेट : ₹1,07,476
- सोना 18 कैरेट : ₹87,999
- सोना 14 कैरेट : ₹68,639
चांदी के ताज़ा रेट
- चांदी 999 शुद्ध : ₹1,45,120 प्रति किलो
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी और घरेलू मांग बढ़ने से भारतीय बाजार पर सीधा असर पड़ रहा है। अमेरिका और यूरोप में आर्थिक अस्थिरता तथा डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रहा है।
त्योहारों और शादियों के सीजन में आभूषणों की मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा हो सकता है। चांदी के रेट में भी लगातार तेजी बनी हुई है, जो औद्योगिक उपयोग और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण है।
बाजार जानकारों के अनुसार यदि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अस्थिरता बनी रही तो सोना-चांदी के दामों में और तेजी देखने को मिल सकती है।


