आज 02 अक्टूबर 2025 का राशिफल : आज इन राशि वालों के दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, जाने कैसे बीतेगा दिन
Horoscope for today, October 2, 2025: Today, the married life of these zodiac signs will become more sweet, find out how the day will pass.
आज 02 अक्टूबर 2025 का राशिफल :
♈ मेष
गुरुवार को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर आपके दशम भाव में विराजमान होगा। दिन सामान्य फल देने वाला है। परिवारजनों के साथ अहम विषयों पर चर्चा होगी। घर की साज-सज्जा में बदलाव की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मीटिंग या महत्वपूर्ण वार्ता संभव है। सरकारी लाभ मिलने के संकेत हैं। ऑफिस कार्य हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है। काम का बोझ बढ़ेगा। स्वास्थ्य में थकान और हल्की अस्वस्थता महसूस होगी। माता से लाभ की संभावना है।
♉ वृषभ
आज चंद्रमा मकर राशि में आपके नवम भाव में रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए शुभ समय है। नई योजनाएं और कारोबार में लाभ दिख रहा है। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों या मित्रों से बातचीत आनंद देगी। धार्मिक स्थल की यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। काम का दबाव बढ़ेगा और थकान घेर सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी।
♊ मिथुन
चंद्रमा का गोचर आज आपके अष्टम भाव में होगा। दिन चुनौतिपूर्ण है। नए कार्य की शुरुआत न करें। गुस्से और वाद-विवाद से बचें, वरना विवाद बढ़ सकता है। खर्च अधिक रहेगा और धन की कमी खल सकती है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। आध्यात्मिकता और पूजा-पाठ से मन को शांति मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी असाइनमेंट और पढ़ाई में अतिरिक्त मेहनत करेंगे।
♋ कर्क
आज चंद्रमा आपके सप्तम भाव में रहेगा। दिन दोस्तों और परिवार के साथ सुखद बीतेगा। मनोरंजन और आनंद के अवसर मिलेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ संभव है। छोटी यात्रा या सैर-सपाटा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बाहर का भोजन करने से बचें।
♌ सिंह
आज चंद्रमा छठे भाव में रहेगा। मानसिक बेचैनी और चिंता बनी रहेगी। दैनिक कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। अधिकारियों से मतभेद की स्थिति से बचें। परिश्रम के बावजूद फल संतोषजनक न मिलने से निराशा होगी। जीवनसाथी से विवाद संभव है।
♍ कन्या
आज चंद्रमा पांचवें भाव में रहेगा। विद्यार्थियों और संतान से जुड़े मामले चिंता बढ़ा सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। मन खिन्न रहेगा। बौद्धिक बहस से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। दोपहर बाद कार्यस्थल पर अच्छा समय रहेगा, सहकर्मी मददगार साबित होंगे।
♎ तुला
आज चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। शारीरिक थकान और मानसिक चिंता महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की फिक्र रहेगी। स्थायी संपत्ति के मामलों में सावधानी जरूरी है। यात्रा योजनाओं को टालें। पारिवारिक कलह हो सकती है। सामाजिक रूप से अपमान का भय है। विवाद से बचें और मौन रहना ही हितकर है।
♏ वृश्चिक
आज चंद्रमा तीसरे भाव में रहेगा। कार्य सफलता और आर्थिक लाभ का दिन है। नए कार्य की शुरुआत शुभ है। भाई-बहनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। विरोधियों पर विजय पाएंगे। प्रियजन से मुलाकात खुशी देगी। छोटी यात्रा संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
♐ धनु
आज चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। दिन मध्यम रहेगा। परिवार में गलतफहमियों से मनमुटाव होगा। निर्णय लेने में संकोच रहेगा। व्यर्थ खर्च और कार्यभार से मन चिंतित रहेगा। ऑफिस में मन नहीं लगेगा। लक्ष्यों की पूर्ति के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है।
♑ मकर
आज चंद्रमा आपकी राशि यानी प्रथम भाव में रहेगा। दिन का आरंभ ईश्वर स्मरण से होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मित्रों व रिश्तेदारों से उपहार मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में सम्मान मिलेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सरलता से पूरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♒ कुंभ
आज चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। खर्च बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। पैसे के लेन-देन से बचें। परिजनों से विवाद संभव है। गलतफहमी झगड़े का कारण बन सकती है। क्रोध पर काबू रखें। दुर्घटना या चोट का भय है, वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।
♓ मीन
आज चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा। लाभप्रद दिन है। नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा और नए मित्र बनेंगे। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। संतान और जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ संभव है।


