29 सितंबर 2025, सोमवार का राशिफल : वृषभ राशि वालों के नौकरी-व्यवसाय में दबाव रहेगा, जाने सभी राशियों का हाल
Horoscope for Monday, September 29, 2025: Taurus will face pressure in their jobs and business. Know the condition of all zodiac signs.
29 सितंबर 2025, सोमवार का राशिफल :
मेष ♈
चंद्रमा नवें भाव में है। धार्मिक कार्यक्रम या यात्रा की संभावना है। काम अच्छे होंगे लेकिन तरीका सुधारने की जरूरत है। गुस्से से माहौल बिगड़ सकता है। दोपहर बाद शांति और आत्ममंथन से लाभ होगा।
वृषभ ♉
चंद्रमा आठवें भाव में। काम पूरे होने में देरी से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नया काम शुरू करने से बचें। नौकरी-व्यवसाय में दबाव रहेगा लेकिन योग व आध्यात्म से शांति मिलेगी।
मिथुन ♊
चंद्रमा सातवें भाव में। दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। दोस्तों-परिजनों संग समय बितेगा। नई खरीदारी या वाहन लेने का विचार कर सकते हैं। समाज में सम्मान मिलेगा। भागीदारी से लाभ संभव, पर निवेश में जल्दबाजी न करें।
कर्क ♋
चंद्रमा छठे भाव में। आर्थिक लाभ के योग हैं। जरूरी खर्च होंगे। नौकरीपेशा को प्रशंसा मिलेगी और व्यापारी भी लाभ पाएंगे। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह ♌
चंद्रमा पांचवें भाव में। सृजनशीलता बढ़ेगी। लेखन, कला या तकनीकी कार्य में सफलता। प्रियजन से मुलाकात सुखद होगी। संतान की प्रगति खुशी देगी। विद्यार्थी पढ़ाई व नए कोर्स में आगे बढ़ेंगे।
कन्या ♍
चंद्रमा चौथे भाव में। स्वास्थ्य में गिरावट व मानसिक बेचैनी संभव। घर-परिवार में मतभेद हो सकते हैं। संपत्ति या वाहन से जुड़े कागजों पर हस्ताक्षर सोच-समझकर करें। नए की बजाय पुराने काम पूरे करें।
तुला ♎
चंद्रमा तीसरे भाव में। भाग्य मजबूत रहेगा। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। नए काम व यात्राओं के लिए शुभ समय। काम समय पर पूरा होगा और अधिकारी प्रसन्न होंगे। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक ♏
चंद्रमा दूसरे भाव में। बोलचाल में संयम रखें, वरना विवाद हो सकता है। पढ़ाई में रुकावट संभव। दोस्तों में समय बीतेगा पर काम पर ध्यान कम रहेगा। विश्राम और सकारात्मक गतिविधियों से मन हल्का होगा।
धनु ♐
चंद्रमा पहले भाव में। सफलता और लाभ के योग हैं। परंतु स्पष्टवादिता से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में शुभ प्रसंग होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनशैली में सुधार व समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
मकर ♑
चंद्रमा बारहवें भाव में। मेहनत अधिक, सफलता कम से निराशा होगी। स्वास्थ्य व प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव। दुर्घटना की आशंका, सावधान रहें। सरकारी कामों व कोर्ट-कचहरी में सोच-समझकर निर्णय लें।
कुंभ ♒
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में। नए काम और आय के स्रोत खुलेंगे। ऑफिस में सराहना मिलेगी। दोस्तों-रिश्तेदारों से लाभ व खुशी मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और तनाव कम होगा।
मीन ♓
चंद्रमा दसवें भाव में। करियर में सफलता और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। निवेश की योजना बना सकते हैं। पिता-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी और भावनात्मक पल मिलेंगे।
29 सितंबर 2025, सोमवार का राशिफल :

