27 सितंबर 2025 का राशिफल: यह राशि वाले रहे सावधान, शत्रु बिगाड़ देंगे आपके बने बनाये काम

Horoscope for September 27, 2025: People of this zodiac sign should be careful, enemies will spoil your work.

Rashifal

शनिवार 27 सितंबर 2025 का राशिफल 

मेष (Aries)
आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में आठवें भाव में है। दिन आपके लिए आध्यात्मिक अनुभव देने वाला हो सकता है। गूढ़ विषयों या रहस्यमय विद्याओं की ओर आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है, हालांकि नए कार्यों की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। अचानक यात्रा में कठिनाई आ सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, वरना कार्यस्थल पर शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ (Taurus)
चंद्रमा आज आपकी राशि से सातवें भाव में है। परिजनों और मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर घूमने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों को लाभ और आय में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोग समय पर काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। दांपत्य जीवन संतुलित रहेगा।

मिथुन (Gemini)
आज चंद्रमा छठे भाव में है। दिन आपके लिए शुभ है। घर में शांति और आनंद रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे, जिससे यश और आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन व्यर्थ नहीं होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गुस्सा बढ़ सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में केवल अपने काम पर ध्यान दें।

कर्क (Cancer)
चंद्रमा आज पांचवें भाव में है। मन में चिंता और भय बना रहेगा। मानसिक और शारीरिक परेशानी हो सकती है। नए काम शुरू करने से बचें। कार्यस्थल पर अधिक कार्यभार रहेगा और मतभेद की संभावना भी है। अचानक खर्च सामने आ सकता है। प्रियजन के साथ विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी रखें। यात्रा में परेशानी संभव है।

सिंह (Leo)
आज चंद्रमा चौथे भाव में है। नकारात्मक विचार परेशान करेंगे और मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। परिवार में विवाद या माता-पिता से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीन-जायदाद के काम में सावधानी बरतें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। प्रेम जीवन में जल्दबाजी से बचें। कार्यक्षेत्र में संयमित रहें।

कन्या (Virgo)
चंद्रमा आज तीसरे भाव में है। भाइयों-बहनों के साथ मधुर संबंध रहेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। काम में सफलता और आर्थिक लाभ संभव है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग की मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। छात्रों के लिए समय औसत रहेगा।

तुला (Libra)
आज चंद्रमा दूसरे भाव में है। मानसिक बेचैनी बनी रह सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किसी नए काम की शुरुआत से बचें। परिवार में विवाद टालने के लिए वाणी पर संयम जरूरी है। जिद छोड़ना ही समझदारी होगी। धन लाभ की संभावना है। दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
चंद्रमा आज आपकी ही राशि में है। दिन उत्साह और खुशी से भरा रहेगा। परिवार के साथ आनंददायक समय गुजरेगा। किसी शुभ समाचार की संभावना है। मित्रों और प्रियजनों से उपहार मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा शुभ और सफल होगी।

धनु (Sagittarius)
चंद्रमा आज बारहवें भाव में है। परिजनों से मतभेद हो सकता है। जल्दबाजी से बचें और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और दवाइयों पर खर्च बढ़ेगा। दुर्घटना की आशंका है, सावधानी बरतें। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। कामकाज अधूरा रह सकता है। विशेषज्ञ की सलाह लेना उपयोगी होगा। विद्यार्थियों के लिए सामान्य दिन है।

मकर (Capricorn)
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है। आज का दिन लाभकारी है। घर में शुभ प्रसंग हो सकता है। खरीदारी के लिए समय अनुकूल है। निवेश से लाभ होगा। रिश्तेदारों और मित्रों से मिलकर आनंद मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे मतभेद दूर होंगे। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

कुंभ (Aquarius)
चंद्रमा आज दसवें भाव में है। अधिकारियों और बड़ों का सहयोग मिलेगा। सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में अनुकूल माहौल रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय सुखद रहेगा। व्यापारियों की योजनाएं सफल होंगी। प्रेम जीवन भी सकारात्मक रहेगा।

मीन (Pisces)
चंद्रमा आज नवें भाव में है। शारीरिक थकान और मानसिक बेचैनी महसूस होगी। संतान से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। उच्चाधिकारियों से विवाद होने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नकारात्मक विचार मन में आएंगे। सरकारी स्तर पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पिता या संतान से मतभेद संभव है। आज मौन रहना और घर पर आराम करना ही बेहतर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button