Betul News : पत्नी की मौत के बाद सदमे में आए पति ने खाया जहर, मौत
Betul News: Husband consumed poison after wife's death and died

Betul News : बैतूल में पत्नी की मौत के बाद सदमें में आए पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती किया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार निवासी 55 वर्षीय रेशमलाल पिता रंजीशा सरियाम ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती किया गया जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृत का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक रेशमलाल की पत्नी की कुछ माह पहले मौत हो गई, तब से रेशमलाल डिप्रेशन में था और शराब पीने लगा। शराब के नशे में रेशमलाल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने मृग कायम कर आगे की जांच के लिए मुलताई पुलिस को डायरी सौंप दी है।



