Betul Crime News : खेत में किसान की हत्या, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश

Betul Crime News: Farmer murdered in the field, Superintendent of Police inspected the spot, directed for immediate arrest of the accused

घटना स्थल पहुँचे एसपी

Betul Crime News :   बैतूल ज़िले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घटना का विवरण

ग्राम सूरगाव निवासी देवराव अलोने (उम्र – 45 वर्ष लगभग) 17 सितंबर की सुबह खेत में घास काटने गए थे। जब वे दोपहर तक घर वापस नहीं लौटे तो उनका बेटा हेमराज (फरियादी) खेत पर पहुँचा। उसने अपने पिता को मक्के के खेत में लहूलुहान अवस्था में पड़ा पाया। उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे।

परिजन घायल देवराव को घर ले आए और तुरंत डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी सुनील लाटा और सीन ऑफ क्राइम यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने भी मौके पर पहुँचकर मृतक के परिजनों से चर्चा की और आवश्यक जानकारी जुटाई।

एसपी जैन ने थाना प्रभारी बैतूल बाजार को निर्देश दिए हैं कि अज्ञात आरोपी की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और प्रकरण की त्वरित एवं ठोस विवेचना की जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button