India vs Pakistan Asia Cup 2025: भारत की पाकिस्तान पर छक्कों से एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान की टीम ने टेके घुटने, मिली करारी हार

India vs Pakistan Asia Cup 2025: India air strikes Pakistan with sixes, Pakistan team kneels down, suffers a crushing defeat

India vs Pakistan Asia Cup 2025:  एशिया कप में रविवार को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम भारत और पाकिस्तान के बीच T20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत की तरफ से छक्कों की एयर स्ट्राइक हुई है। पाकिस्तान की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने  शानदार 7 विकेट से जीत दर्ज की है।  भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 131 रन बनाए है। 
भारत की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक पारी खेली है। शर्मा ने 13 बॉल में 31 रन बनाए है। शुभम गिल ने 7 बॉल में 10 रन की पारी खेली है। तिलक वर्मा ने 31 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 47 रन और शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे है।
 
पाकिस्तान में दिया था 128 का लक्ष्य
पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पेस और में 9 विकेट पर 127 रन बनाएं। भारत को जीत के लिए 128 रन का लक्ष्य दिया गया। पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाएं। फखर जमान ने 17, शाहीन आफरीदी ने 33, अफीम अशरफ ने 11 और सुफियान मुकीम ने 10 रन बनाए है। शुरुआत में ही पाकिस्तान टीम लड़खड़ा गई थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button