IND vs UAE Asia Cup 2025 Highlights: कुलदीप यादव की फिरकी से भारत की धमाकेदार जीत, 4.3 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

IND vs UAE Asia Cup 2025 Highlights: Kuldeep Yadav's spin gave India a stunning win, achieved the target in 4.3 overs

IND vs UAE Asia Cup 2025 Highlights : एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने विजयी आगाज़ किया। दुबई में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान यूएई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज़ 13.1 ओवर में 57 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने यह लक्ष्य मात्र 4.3 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

भारत की बल्लेबाज़ी
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत तूफानी रही। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन ठोके, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 7 रन) और शुभमन गिल (नाबाद 20 रन, 9 गेंद) ने टीम को आसान जीत दिलाई।

कुलदीप यादव का जादू
इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही सफलता दिलाई, वहीं वरुण चक्रवर्ती ने दूसरा झटका दिया। इसके बाद कुलदीप यादव की फिरकी ने कहर बरपाया और उन्होंने 4 विकेट चटकाकर यूएई की कमर तोड़ दी।

भारत ने 57 रनों के मामूली लक्ष्य को खेल-खेल में हासिल करते हुए टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button