Betul Murder News : बैतूल में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
Betul Murder News: Sensational incident in Betul, wife kills husband
Betul Murder News : बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम डोडावानी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जमीनी विवाद के चलते पत्नी ने ही अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक काशीराम यादव और उनकी पत्नी मंगलवती के बीच बीती रात जमीन को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पत्नी ने लोहे की रॉड उठाकर पति के सिर पर ताबड़तोड़ चार-पांच वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से काशीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही टीआई राजेश सातनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आमला अस्पताल भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के भाई मेषराम ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने आखिरकार खौफनाक रूप ले लिया और पत्नी ने ही अपने जीवनसाथी की जिंदगी खत्म कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी मंगलवती को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।



