Betul News : कोयले से भरी मालगाड़ी ट्रेन की बोगी से धुंआ निकलने से मचा हड़कंप, बैतूल रेलवे स्टेशन की घटना, देखिए वीडियो
Betul News: Panic due to smoke coming out of the bogie of a goods train loaded with coal, incident at Betul railway station, watch video
Betul News : नागपुर से इटारसी की ओर जा रही कोयले से भरी मालगाड़ी की एक बोगी से मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक धुआं उठने लगा, जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मालगाड़ी को बैतूल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-3 पर रोक दिया गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और बोगी में उठ रहे धुएं को काबू में किया।
इस दौरान ट्रेन काफी देर तक प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन कोयले से भरी हुई थी और कोयले में अचानक धुआं उठने से यह स्थिति बनी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।



