MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश में एक बार फिर 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
MP IPS Transfer: Once again 20 IPS officers transferred in Madhya Pradesh, see the full list
MP IPS Transfer : मध्यप्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बीस आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला आदेश में धार और अशोकनगर जिले के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। वहीं सात रेंजों में नए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पदस्थ किए गए हैं। इनमें बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल ग्रामीण, इंदौर ग्रामीण, सागर और रतलाम रेंज शामिल हैं। इस सर्जरी के बाद इन जिलों और रेंजों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था की रणनीति में बदलाव देखने को मिलेगा।




