Festival Special Train : दीपावली और छठ पर्व पर मिलेगी 944 विशेष ट्रेनों की सेवा, यात्रियों को मिलेगा फायदा
Festival Special Train: 944 special trains will be available on Diwali and Chhath festival, passengers will get benefit
Festival Special Train : मध्य रेल द्वारा पूजा, दिवाली और छठ पर्व 2025 के दौरान 944 विशेष ट्रेन सेवा मध्य रेल ने आगामी पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न गंतव्यों के बीच 944 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, विवरण निम्नानुसार है:
- पुणे – हज़रत निज़ामुद्दीन – पुणे साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट विशेष (20 सेवाएँ)
01491 पुणे – हज़रत निज़ामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट विशेष ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 28.11.2025 तक (10 सेवाएँ) प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.00 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहुँचेगी।
01492 साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट विशेष ट्रेन दिनांक 27.09.2025 से 29.11.2025 तक (10 सेवाएँ) प्रत्येक शनिवार को हज़रत निज़ामुद्दीन से 21.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे पुणे पहुँचेगी।
हॉल्ट: लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा जंक्शन, गोधरा(केवल 01492), रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन, मथुरा।
संरचना: एक एसी 2-टियर, चार एसी 3-टियर, 11 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन। - कोल्हापुर – मुंबई सीएसएमटी – कोल्हापुर साप्ताहिक विशेष (20 सेवाएँ)
01418 कोल्हापुर – मुंबई सीएसएमटी साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 24.09.2025 से 26.11.2025 तक (10 सेवाएँ) प्रत्येक बुधवार को कोल्हापुर से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.30 बजे सीएसएमटी पहुँचेगी।
01417 मुंबई सीएसएमटी – कोल्हापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 25.09.2025 से 27.11.2025 तक (10 सेवाएँ) प्रत्येक गुरुवार को 14.30 बजे सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.20 बजे कोल्हापुर पहुँचेगी।
ठहराव: मिरज, सांगली, किर्लोस्कर वाडी, कराड, सतारा, लोनंद, जेजुरी, पुणे, लोनावला, कल्याण।
संरचना: एक एसी 2-टियर, 3 एसी 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन। - लोकमान्य तिलक टर्मिनस – तिरुवनंतपुरम नार्थ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (20 सेवाएँ)
ट्रेन संख्या 01463 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – तिरुवनंतपुरम नार्थ साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 25.09.2025 से 27.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.45 बजे तिरुवनंतपुरम नार्थ पहुँचेगी। (10 सेवाएँ)
ट्रेन संख्या 01464 तिरुवनंतपुरम नार्थ – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 27.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को तिरुवनंतपुरम नार्थ से 16.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी। (10 सेवाएँ)
ठहराव: ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, चिपलुन, रत्नागिरी, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, मडगांव, कारवार, कुमता, कुंडापुरा, उडुपी, मैंगलोर, कासरगोड, कन्नानोर, कालीकट, तिरुर, शोरानूर, त्रिचूर, एर्नाकुलम टाउन, कोट्टायम, तिरुवल्ला, चेंगन्नूर, कायनकुलम जंक्शन और कोल्लम।
संरचना: एक एसी-2 टियर, छह एसी-3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 1 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार। - पुणे – सांगानेर जंक्शन – पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (20 सेवाएँ)
01433 पुणे – सांगानेर जंक्शन साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 24.09.2025 से 26.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 09.45 बजे पुणे से प्रस्थान करेगी (10 सेवाएँ) और अगले दिन सुबह 05.40 बजे सांगानेर जंक्शन पहुँचेगी।
01434 सांगानेर जंक्शन – पुणे साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 25.09.2025 से 27.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11.35 बजे सांगानेर जंक्शन से प्रस्थान करेगी (10 सेवाएँ) और अगले दिन सुबह 09.30 बजे पुणे पहुँचेगी।
ठहराव: लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर।
संरचना: 1 एसी फर्स्ट क्लास, एक एसी-2 टियर, दो एसी 3-टियर, 5 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन। - लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सावंतवाड़ी रोड – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष (8 सेवाएँ)
01179 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – सावंतवाड़ी रोड साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 17.10.2025 से 07.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 08.20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी (4 सेवाएँ) और उसी दिन 21.00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुँचेगी।
01180 सावंतवाड़ी रोड – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 17.10.2025 से 07.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.20 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी (4 सेवाएँ) और अगले दिन सुबह 10.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी।
ठहराव : ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड , रत्नागिरी, अदावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल।
संरचना: 1 एसी फर्स्ट क्लास, तीन एसी-2 टियर, सात एसी 3-टियर, 8 शयनयान श्रेणी, एक पैंट्री, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड की ब्रेक वैन। - लातूर – हडपसर-लातूर विशेष (74 सेवाएँ)*
01429 लातूर – हडपसर विशेष ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 28.11.2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को लातूर से सुबह 09.30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15.30 बजे हडपसर पहुँचेगी। (37 सेवाएँ)
01430 हडपसर-लातूर विशेष ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 28.11.2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को हडपसर से शाम 16.05 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21.20 बजे लातूर पहुँचेगी। (37 सेवाएँ)
ठहराव: हरंगुल, मुरुड, धाराशिव, बरसी टाउन, कुर्दुवाड़ी, जेउर और दौंड।
संरचना: एक एसी फर्स्ट क्लास, दो एसी-2 टियर, चार एसी-3 टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 जनरेटर वैन।
- सीएसएमटी मुंबई – गोरखपुर – सीएसएमटी मुंबई विशेष (132 सेवाएं)
01079 सीएसएमटी मुंबई-गोरखपुर विशेष ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रतिदिन 22.30 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। (66 सेवाएँ)
01080 गोरखपुर-सीएसएमटी मुंबई विशेष ट्रेन दिनांक 28.09.2025 से 02.12.2025 तक प्रतिदिन 14.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00.40 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी। (66 सेवाएँ)
ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद।
संरचना: तीन एसी-3 टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन। - पुणे – गोरखपुर – पुणे विशेष (130 सेवाएँ)
01415 पुणे – गोरखपुर विशेष ट्रेन दिनांक 27.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रतिदिन पुणे से 06.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.00 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। (65 सेवाएँ)
01416 गोरखपुर – पुणे विशेष ट्रेन दिनांक 28.09.2025 से 01.12.2025 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03.15 बजे पुणे पहुँचेगी। (65 सेवाएँ)
ठहराव: दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती।
संरचना: चार एसी-3 टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन। - दौंड – कलबुरगि – दौंड अनारक्षित विशेष ट्रेन – सप्ताह में 5 दिन (96 सेवाएँ)
01421 अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 26.9.2025 से 1.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को दौंड से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11.20 बजे कलबुरगि पहुँचेगी। (48 सेवाएँ)
01422 अनारक्षित विशेष ट्रेन दिनांक 26.9.2025 से 1.12.2025 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को 16.10 बजे कलबुरगि से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22.20 बजे दौंड पहुँचेगी। (48 सेवाएँ)
ठहराव: भिगवान, पारेवाड़ी, जेउर, केम, कुर्दुवाड़ी, माधा, मोहोल, सोलापुर, टिकेकरवाड़ी, होटगी, अकालकोट रोड, बोरोती, दुधनी और गंगापुर।
संरचना: 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-सामान-सह गार्ड कोच - दौंड – कलबुर्गी – दौंड अनारक्षित द्वि-साप्ताहिक विशेष (40 सेवाएँ)
01425 अनारक्षित विशेष ट्रेन 25.9.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को दौंड से सुबह 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन सुबह 11.20 बजे कलबुर्गी पहुँचेगी। (20 सेवाएँ)
01426 अनारक्षित विशेष ट्रेन 25.9.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रात 20.30 बजे कलबुर्गी से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 02.30 बजे दौंड पहुँचेगी। (20 सेवाएँ)
ठहराव: भीगवान, पारेवाड़ी, जेउर, केम, कुर्दुवाड़ी, माधा, मोहोल, सोलापुर, टिकेकरवाड़ी, होतगी, अकालकोट रोड, बोरोटी, दुधानी और गणगपुर।
संरचना: 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी-सह-सामान-सह-गार्ड के डिब्बे।
- नागपुर-पुणे-नागपुर साप्ताहिक विशेष (20 सेवाएँ)
ट्रेन संख्या 01209 विशेष ट्रेन दिनांक 27.9.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार को नागपुर से 19.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.25 बजे पुणे पहुँचेगी। (10 सेवाएँ)
ट्रेन संख्या 01210 विशेष ट्रेन दिनांक 28.9.2025 से 30.11.2025 (रविवार) तक पुणे से 15.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.30 बजे नागपुर पहुँचेगी। (10 सेवाएँ)
ठहराव: उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड, जलगाँव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगाँव और वर्धा।
संरचना: चार एसी 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक यान।
- नागपुर- समस्तीपुर- नागपुर साप्ताहिक विशेष (20 सेवाएँ)
01207 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 24.09.2025 से 26.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से सुबह 10.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.30 बजे समस्तीपुर पहुँचेगी। (10 सेवाएँ)
01208 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 25.09.2025 से 27.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से रात 23.45 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 07.00 बजे नागपुर पहुँचेगी। (10 सेवाएँ)
ठहराव: बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर।
संरचना: 4 एसी-3 टियर, 6 शयनयान श्रेणी और 6 सेकंड क्लास, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक यान।
- पुणे – हज़रत निज़ामुद्दीन – पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष (36 सेवाएँ)
01483 द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 30.09.2025 से 29.11.2025 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पुणे से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.00 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहुँचेगी। (18 सेवाएँ)
01484 द्वि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 01.10.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को 21.25 बजे हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे पुणे पहुंचेगी। (18 सेवाएँ)
ठहराव: लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा जंक्शन, गोधरा(केवल 01484), रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन और मथुरा।
संरचना: चार एसी 3-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन।
14) एलटीटी-दानापुर-एलटीटी दैनिक विशेष(134 सेवाएँ)*
01143 दैनिक विशेष ट्रेन दिनांक 25.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 18.45 बजे दानापुर पहुँचेगी। (67 सेवाएँ)
01144 दैनिक विशेष ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 01.12.2025 तक प्रतिदिन रात 21.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 4.50 बजे एलटीटी मुंबई पहुँचेगी। (67 सेवाएँ)
ठहराव: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।
संरचना: तीन एसी थ्री-टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन - एलटीटी-नागपुर-एलटीटी साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष (20 सेवाएँ)
02139 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 25.09.2025 से 27.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को एलटीटी, मुंबई से 00.25 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15.30 बजे नागपुर पहुँचेगी (10 सेवाएँ)
02140 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष दिनांक 26.09.2025 से 28.11.2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को नागपुर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.10 बजे एलटीटी, मुंबई पहुँचेगी (10 सेवाएँ)
ठहराव: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगाँव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा।
संरचना: तीन एसी थ्री-टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन - पुणे – दानापुर-पुणे विशेष (134 सेवाएँ)
01449 विशेष दिनांक 25.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रतिदिन 15.30 बजे पुणे से प्रस्थान करेंगी और तीसरे दिन 02.00 बजे दानापुर पहुँचेगी।
01450 विशेष दिनांक 27.09.2025 से 02.12.2025 तक दानापुर से 05.30 बजे प्रस्थान करेंगी और अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुँचेगी।
ठहराव: दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।
संरचना: चार एसी थ्री-टियर, 6 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन
- एलटीटी-लातूर-एलटीटी साप्ताहिक विशेष (20 सेवाएँ)
01007 साप्ताहिक विशेष दिनांक 28.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को एलटीटी मुंबई से 00.55 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13.30 बजे लातूर पहुँचेगी। (10 सेवाएँ)
01008 साप्ताहिक विशेष दिनांक 28.09.2025 से 30.11.2025 तक प्रत्येक रविवार को 16.00 बजे लातूर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.50 बजे एलटीटी मुंबई पहुँचेगी। (10 सेवाएँ)
ठहराव: ठाणे, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौंड, कुर्दुवाड़ी और धाराशिव
संरचना: तीन एसी 3-टियर, 10 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन
आरक्षण: - ट्रेन संख्या 01491, 01418, 01417, 01463, 01433, 01179, 01429, 01430, 01079, 01415, 01209, 01210, 01207 विशेष ट्रेनों के बुकिंग दिनांक 08.09.2025 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
- ट्रेन संख्या 01483, 01143, 02139, 02140, 01449, 01007 और 01008 विशेष ट्रेनों के लिए बुकिंग दिनांक 09.09.2025 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।
इन विशेष ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ।
या NTES ऐप डाउनलोड करें।
पूरी खबर बदलकर

