Mata Vaishno Devi Yatra : 7 वे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू होने का इंतजार

Mata Vaishno Devi Yatra: Mata Vaishno Devi Yatra remained closed on the 7th day, devotees are waiting for the journey to start

Jammu: Vaishno Devi Bhawan 

Mata Vaishno Devi Yatra : जम्मू कश्मीर माता वैष्णो देवी यात्रा एक बार फिर मौसम की मार झेल रही है। लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की वजह से मंगलवार को भी यात्रा बंद रही। यह लगातार 7 वां दिन है जब श्रद्धालु माता के दर्शन से वंचित रहे।

हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहने वाला कटड़ा आधार शिविर इन दिनों वीरान पड़ा है। जयकारों की गूंज की जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। होटल और बाजारों के शटर गिरे हुए हैं, जिससे कारोबारियों की चिंता और बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि यहां भूस्खलन के कारण 34 श्रद्धालुओं  की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कटड़ा से आगे यात्रियों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। रियासी जिला प्रशासन और श्राइन बोर्ड हालात पर नज़र बनाए हुए हैं, वहीं क्षतिग्रस्त मार्गों और सड़कों की मरम्मत का काम तेज़ी से जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button