Teacher Recruitment Exam 2025 : मध्य प्रदेश में 13000 शिक्षकों की भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित
Teacher Recruitment Exam 2025: Recruitment of 13000 teachers in Madhya Pradesh, exam date announced
MP Teacher Recruitment Exam 2025 : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने टीचर भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के 13,089 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 10,150 पद और जनजातीय कार्य विभाग के 2,939 पद शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अगस्त 2025 तक स्वीकार किए गए थे, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 26 अगस्त रही। वहीं, न्यायालयीन प्रकरणों से जुड़े अभ्यर्थियों को विशेष अवसर देते हुए उनके आवेदन 2 से 6 सितंबर 2025 तक भरे जाएंगे। ऐसे आवेदनों में संशोधन की सुविधा 7 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।चयन मंडल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती परीक्षा 9 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती बड़ा मौका मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार किया जा रहा था।



