Betul News : उल्टी दस्त के बाद बिगड़ी तबियत, वनरक्षक की मौत, इधर तितली चौराहे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Betul News: Forest guard died after his health deteriorated due to vomiting and diarrhea, while the body of an unknown person was found at Titli intersection

प्रतीकात्मक फोटो

Betul News : बैतूल के चौपना थाना क्षेत्र के रामपुर भतौड़ी परियोजना में वनरक्षक के पद पर पदस्थ वनकर्मी की उल्टी-दस्त के बाद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हरिप्रसाद भारती उम्र 34 वर्ष, निवासी कुंडी को अचानक उल्टी-दस्त होने लगे। परिजनों द्वारा हरिप्रसाद को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वनकर्मी की अचानक हुई मौत से पुरा परिवार सदमे में है। जानकारी यह भी मिली है कि रात में उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर साथी मित्रों ने चौपना के एक स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज करवाया। अराम नहीं मिलने पर परिजन जिला अस्पताल लाए, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक का गुरूवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टियां उल्टी-दस्त से मौत होने की जानकारी सामने आई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएंगा।

तितली चौराह पर अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी
बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के तितली चौराह पर गुरूवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टिया यह प्रतित हो रहा है कि व्यक्ति तितली चौराह के पास ही घूमते रहता था और भीख मांग कर खाता-पीता था। अज्ञात की शिनाख्त की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button