Crime News Today : सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती, फिर युवक करने लगा ब्लैकमेल, किया गिरफ्तार
Crime News Today: Friendship through social media, then the young man started blackmailing, arrested
Crime News Today : सोशल मीडिया के माध्यम से एक किशोरी की एक युवक से दोस्ती हुई। बाद में युवक किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। युवक ने ब्लैकमेलिंग करके सोने के आभूषण ले लिए थे। आखिरकार पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने एवं ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
बैतूल कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी सुमित पिता दीपक कहार उम्र 20 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड नं. 01, नर्मदापुरम को को मात्र 24 घंटे के भीतर नर्मदापुरम से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
यह है पूरा मामला
कोतवाली पुलिस के मुताबिक 25 अगस्त को फरियादिया (नाबालिग बालिका) द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जून 2025 में उसकी इंस्टाग्राम पर पहचान आरोपी सुमित कहार निवासी नर्मदापुरम से हुई थी और वह उससे चैटिंग करने लगी। कुछ समय पश्चात आरोपी ने फरियादिया को धमकी दी कि यदि वह उसे पैसे नहीं देगी तो उसकी फोटो को एआई के माध्यम से एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
डर के कारण फरियादिया ने 15 जुलाई 2025 को संजीवनी स्कूल, टिकारी के पास आरोपी को अपने घर की 01 सोने की चैन एवं 01 सोने की अंगूठी दे दी। इसके बाद भी आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा एवं 20 हजार की और मांग करने लगा। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में धारा 78(2), 308(2) बीएनएस, 11(iv), 12 पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की गई और उसके कब्जे से 01 सोने की चैन (10 ग्राम), 01 सोने की अंगूठी (03 ग्राम), 01 मोबाईल फोन (कीमत लगभग 50,000 रुपये) कुल मशरूका – 1,80,000 रुपये बरामद किए है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कार्यवाही में इनकी रही भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक रश्मि ठाकुर
उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद ठाकुर
सहायक उपनिरीक्षक राजेश मालवीय
प्र.आर. 369 शिव कुमार, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, साइबर सेल आरक्षक दीपेन्द्र सिंह महत्वपूर्ण भूमिका रही।



