MP News : जीतू पटवारी के बयान से एमपी की राजनीति गरमाई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बताया मातृशक्ति का अपमान
MP News: Jitu Patwari's statement heats up MP politics, BJP state president Hemant Khandelwal called it an insult to women power
MP News : मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। पटवारी ने सोमवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे और सरकारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि “महिलाएं सबसे ज्यादा शराब अगर देश में कहीं पीती हैं, तो वह मध्य प्रदेश में है।” पटवारी ने आरोप लगाया कि समृद्ध मध्य प्रदेश का सपना दिखाने वाली बीजेपी सरकार ने प्रदेश की यह हालत कर दी है कि शराब की खपत सबसे ज्यादा यहीं हो रही है।
भाजपा का पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह बयान प्रदेश की सभी मातृशक्ति का अपमान है। उन्होंने इसे कांग्रेस की सोच का प्रतिबिंब बताते हुए कहा, “महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति रही है। जबकि भाजपा ने हमेशा ‘लाड़ली बहनों’ और महिलाओं का सम्मान किया है।
बढ़ सकता है राजनीतिक विवाद
कांग्रेस के बयान और भाजपा के पलटवार के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है, क्योंकि इसे दोनों दल चुनावी सियासत में भुनाने की कोशिश करेंगे।




