Betul News : कांग्रेसियों पर हुई एफआईआर की कार्रवाई निरस्त करने की मांग

Betul News: Demand to cancel FIR against Congress members

Betul News : बैतूल  कोतवाली थाने में धरना प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसियों पर एफआईआर होने के बाद यह मामला तूल पकड़ते जा रहा है। सोमवार को मध्यप्रदेश ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैतूल ने एफआईआर की कार्रवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा सहित अन्य 16 कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने भाजपाई विधायक के इशारे पर कांगे्रसियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेसियों ने बताया कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री डागा के शहर में प्रथम आगमन पर कारगिल चौक पर कांग्रेस के झंडे लगे थे। भाजपा के पूर्व पार्षद सतीश बड़ोनिया द्वारा कांग्रेस के झंडे निकालकर कचरे में फैंक दिया। जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भावना आहत हुई है। यह मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में लाने पर पुलिस द्वारा शहर ब्लॉक अध्यक्ष के ऊपर झूठी एफ आईआर दर्ज की गई। इसी बात का विरोध दर्ज करने और भाजपा के पूर्व पार्षद के खिलाफ शिकायत दर्ज करने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोतवाली थाने पहुंचे थे, किंतु यहां पुलिस ने कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इस कार्रवाई को झूठा बताते हुए शिकायत को निरस्त करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button