MP News : शनि मंदिर में रिश्वत लेते भगवान को पकड़ा, जाने क्या है पूरा मामला
MP News: God caught taking bribe in Shani temple, know what is the whole matter

MP News : मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला उज्जैन का है, जहां लोकायुक्त टीम ने शनि मंदिर में ही ‘भगवान’ को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। भगवान पूजा आर्चना के लिए शनि मंदिर पहुंचा था इसी दौरान जल बेचकर उसे रिश्वत लेते पकड़ लिया। भगवान शनि देव ने रिश्वतखोर का हिसाब तुरंत कर दिया।
दरअसल यहां ‘भगवान’ कोई देवता नहीं बल्कि कंवराखेड़ी पंचायत (आगर मालवा) का रोजगार सहायक भगवान सिंह सोंधिया है। लोकायुक्त टीम ने उसे मंदिर परिसर में 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
शिकायत और कार्रवाई
- सुसनेर तहसील के कंवराखेड़ी गांव निवासी राजेश दांगी ने लोकायुक्त उज्जैन एसपी को शिकायत दी थी।
- शिकायत के अनुसार, राजेश के भाई बालचंद दांगी को पीएम आवास स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त 25 हजार मिलने के बाद अगली किस्त 40 हजार जारी कराने के लिए रोजगार सहायक भगवान सिंह ने 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।
- इसी मामले में लोकायुक्त ने जाल बिछाकर आरोपी को 11 हजार रुपए लेते हुए शनि मंदिर में पकड़ लिया।



