Betul Teacher Suspended : नशेड़ी सहायक शिक्षक को किया निलंबित, कर्रवाई से अन्य शिक्षकों में भी मचा हड़कंप

Betul Teacher Suspended: Drug addict assistant teacher suspended, action created panic among other teachers as well

Betul Teacher Suspended : विकासखंड आमला के शासकीय प्राथमिक शाला भालदेही में पदस्थ सहायक शिक्षक भरत सिंह रावत को कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीन आचरण के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है।

कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी आमला से मिली जानकारी के अनुसार, श्री रावत के विरुद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जांच में यह तथ्य सामने आया कि वे विद्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित रहते थे, अध्यापन कार्य की उपेक्षा करते थे और विद्यालय समय में मादक पदार्थों का सेवन कर अपने मित्रों के साथ शाला परिसर में आते थे। इस तरह के आचरण से विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ रहा था।

जांच रिपोर्ट में उल्लेख है कि 14 अगस्त 2025 को जनपद सदस्य सुजित खंडाग्रे के निरीक्षण के दौरान शिक्षक रावत नशे की हालत में उपस्थित पाए गए। इतना ही नहीं, उन्होंने निरीक्षण करने वाले जनप्रतिनिधि से अभद्र व्यवहार भी किया। यह व्यवहार न केवल शिक्षक के पद की गरिमा के विपरीत था, बल्कि शाला अनुशासन और बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला भी था।

शिक्षा विभाग ने इस आचरण को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन एवं गंभीर कदाचार माना है। इसके चलते म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से श्री रावत को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।

निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बैतूल निर्धारित किया गया है। साथ ही, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

यह कार्रवाई शिक्षा विभाग की उस सख्ती को दर्शाती है, जिसके तहत शैक्षणिक वातावरण को दूषित करने वाले और बच्चों की पढ़ाई में बाधा पहुँचाने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कड़ा कदम उठाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button