Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्या कांड में फिर इंदौर पहुँची शिलांग पुलिस, जुटाने लगी महत्वपूर्ण सबूत, आरोपियों पर कसेंगे शिकंजा

Raja Raghuvanshi Murder Case: Shillong police reached Indore again in Raja Raghuvanshi murder case, started collecting important evidence, will tighten the noose on the accused

Raja Raghuvanshi Murder Case :  इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में मुख्य आरोपित पत्नी सोनम रघुवंशी के खिलाफ पुलिस ने सबूतों का दायरा और मजबूत कर लिया है। शिलांग पुलिस ने इस केस का चालान तैयार कर लिया है, जिसे आने वाले 8 से 10 दिनों में कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।

मोबाइल खरीद की जांच

जांच को और पुख्ता करने के लिए शिलांग पुलिस टीम इंदौर पहुंची है। पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश में जिन मोबाइल फोन का इस्तेमाल हुआ था, वे सोनम ने ही खरीदे थे। इसी सिलसिले में पुलिस ने इंदौर के मोबाइल दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है।

तीन मोबाइल हैंडसेट के बिल मिले

इंदौर क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के पास से तीन नए मोबाइल  फोन के बिल मिले हैं। ये बिल पुलिस के लिए अहम सबूत साबित हो सकते हैं, क्योंकि इन्हीं मोबाइल से हत्या से पहले और बाद में बातचीत हुई थी।

पुलिस का दावा

शिलांग पुलिस का स्पष्ट दावा है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। अब मोबाइल खरीद और उसके उपयोग से जुड़े साक्ष्य इस केस की गुत्थी को सुलझाने और कोर्ट में आरोप साबित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हत्या की साजिश के लिए यह मोबाइल खरीदने की संभावना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button