Betul News : बैतूल जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वतंत्रता दिवस पर सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े एवं सिविल सर्जन डॉ घोरे हुए सम्मानित
Betul News: CMHO Dr. Hurmade and Civil Surgeon Dr. Ghore were honored on Independence Day for better health services in Betul district
Betul News :
Betul News : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे एवं कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा एनक्यूएएस में जिला चिकित्सालय बैतूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी, मुस्कान में जिला चिकित्सालय बैतूल, लक्ष्य में सिविल अस्पताल आमला का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणिकरण होने पर सीएमएचओ डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे को संस्था के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ आनंद मालवीय सहित सुश्री शिवकली पंवार सीएचओ चिखलीकलॉ, श्रीमती पूनम उइके संविदा एएनएम चिरापाटला, श्रीमती बबीता कुमरे आशा कार्यकर्ता खैरवाड़ा को उत्कृष्ट सेवाऐं प्रदान करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्वस्थ्य मिशन मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 में शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु ग्राम पंचायत बादलपुर विकासखंड घोड़ाडोंगरी के सरपंच एवं स्वास्थ्य टीम को सम्मानित किया गया। साथ ही 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बैतूल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि डॉ अशोक बारंगा स्वास्थ्य जनप्रतिनिधि एवं सीएमएचओ डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े द्वारा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, आरएमओ डॉ रानू वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डीआईओ डॉ प्रांजल उपाध्याय सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



