MP News : एमपी में दुर्लभ बच्ची ने लिया जन्म, देखकर डॉक्टर भी हो गए हैरान
MP News: A rare baby girl was born in MP, even the doctors were surprised to see her
MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महीने के भीतर दूसरी बार ऐसा दुर्लभ चिकित्सीय मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। महाराजा तुकोजीराव हॉस्पिटल (MTH) में 13 अगस्त को जन्मी एक नवजात बच्ची के दो सिर, दो दिल, चार हाथ और दो पैर हैं, जबकि उसका सीना और पेट साझा है।
जानकारी के मुताबिक, खरगोन जिले के मोथापुरा गांव निवासी सोनाली पति आशाराम ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद नवजात को बेहतर इलाज के लिए एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन चूंकि उसके मुख्य आंतरिक अंग (मेन ऑर्गन्स) साझा हैं, इसलिए सर्जरी द्वारा दोनों धड़ों को अलग करने की संभावना लगभग शून्य है। आगे की स्थिति समझने के लिए सोनोग्राफी और अन्य आवश्यक जांचें की जाएंगी।
मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, यह एक अत्यंत दुर्लभ चिकित्सीय स्थिति है, जिसे ‘डाइसिफेलिक पैरापैगस ट्विन’ कहा जाता है। ऐसे मामलों में बच्चों का लंबे समय तक जीवित रहना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।



