MP News : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री की सौगात, लाड़ली बहनों को लेकर की बड़ी घोषणा
MP News: Chief Minister's gift on Independence Day, made a big announcement regarding beloved sisters

MP News : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री निवास और लाल परेड मैदान पर ध्वजारोहण करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने ‘लाड़ली बहना’ योजना की राशि बढ़ाने की घोषणा की।
सीएम ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जाएंगे। यह नई राशि भाई दूज से लागू होगी। वर्तमान में इस योजना के तहत लाभार्थियों को 1250 रुपये प्रति माह मिलते हैं, जिसे अब 250 रुपये बढ़ाया गया है।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद प्रदेशभर में लाड़ली बहनों में खुशी की लहर दौड़ गई। योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं ने इसे स्वतंत्रता दिवस पर मिला विशेष उपहार बताया।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे कदम उठाती रहेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।



