Betul Traffic News :  सरदार विष्णु सिंह गोंड प्रतिमा स्थापना दिवस पर निकलेगी महारैली, यातायात व्यवस्था में किया बदलाव

Betul Traffic News: Maha rally will be held on the installation day of Sardar Vishnu Singh Gond statue, changes in traffic system

Betul Traffic News :  जिला मुख्यालय बैतूल में  11 अगस्त को सरदार विष्णु सिंह गोंड प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर समस्त जनजातीय संगठनों द्वारा कस्बे में सांस्कृतिक महारैली/सभा का आयोजन किया जाएगा। रैली को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
रैली का प्रारंभ व मार्ग:
रैली सुबह 11:30 बजे सदर बैतूल से प्रारंभ होगी। मार्ग: सदर बैतूल → गंज मार्ग (गुरुद्वारे के सामने) → मैकेनिक चौक → कांति शिव चौक → दिलबहार चौक → बाबू चौक → कॉलेज चौक → गणेश मंदिर चौक → लल्ली चौक → कोठी बाजार → बस स्टैंड बैतूल।
बस स्टैंड पहुंचकर सरदार विष्णु सिंह गोंड प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-पाठ होगा।
इसके पश्चात रैली: मुला पेट्रोल पंप → अंबेडकर चौक → रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल → ऑडिटोरियम।
रैली मार्ग पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया जाएगा।
यातायात व्यवस्था एवं प्रतिबंध:
1. रैली मार्ग पर भारी वाहनों का पूर्णतः प्रवेश निषेध रहेगा।
2. विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन लागू किए जाएंगे।
3. डायवर्जन पॉइंट के अंदर शहर में किसी भी प्रकार के भारी वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा।
4. नियम का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button