Betul BJP News : सदियों तक बना रहे भाई – बहन का अटूट रिश्ता – हेमंत खंडेलवाल… लक्ष्मीबाई उद्यान रामनगर वार्ड में किया पौधारोपण

Betul BJP News : May the unbreakable bond of brother and sister remain for centuries - Hemant Khandelwal... Planted trees in Laxmibai Udyan, Ramnagar Ward

Betul BJP News : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रक्षाबंधन का पर्व मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार एवं पूर्व सैनिको को राखी बांधकर मनाया। इस अवसर पर बहनो को संबोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व बहनो और भाईयों के अटूट प्रेम और विश्वास के साथ सामाजिक सुरक्षा को बढाने वाला है।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने बहनों की समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्पो को साकार किया है। बहनों और भाईयों का यह पर्व प्रेम और विश्वास का पर्व है। यह प्रेम सदियों तक बना रहे यहीं कामना है। रक्षा बंधन उत्सव की इस कडी में महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व सैनिकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर श्रीफल, अंगवस्त्र भेंट किए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन का पर्व आमला एयरफोर्स में मनाया जाता रहा है इस वर्ष यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय विजय भवन में मनाया गया। पूर्व सैनिको के प्रेेम और विश्वास की परिणिति है कि यहा भी सभी भाई पहंुचे और अपनी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर रक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा गंज मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे ने किया एवं अंत में आभार जिला कार्यालय मंत्री वर्षा खाडे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, जिलाउपाध्यक्ष रश्मि साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, माधुरी साबले, आरती पाटिल, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, मंडल अध्यक्षद्वय विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, जिला महामंत्री सुनिता देशमुख, जिला कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन, सुनीला राठौर, हेमलता मालवी, वर्षा बारस्कर, कायम कावरे, किरण खातरकर, शोभा निरापुरे सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी बहनें उपस्थित रही।

एक पेड़ मां के नाम अभियान दायित्व है सिर्फ मुहिम नहीं – हेमंत खंडेलवाल

आज रक्षाबंधन के अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई उद्यान रामनगर वार्ड में पौधारोपण का कार्यक्रम रखा गया । जिसमें एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपनी माता जी के साथ एवं जिनकी माताजी दिवंगत हो गई उन्होंने उनकी स्मृति में पौधों का रोपण पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर किया। पौधे के साथ मां के नाम की पट्टीका भी लगाई गई। पौधारोपण कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों के द्वारा लगभग 200 पौधों का रोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल , भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ,नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, रेलवे सहायक मंडल इंजीनियर सोनल बेसेकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर,एक पेड़ मां के नाम अभियान के जिला सयोजक आनंद प्रजापति,अभियान के सहसंयोजक जिला अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संजू सोलंकी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुंडे,भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नितिन बारस्कर, पार्षद अशोक नागले,नितेश पिंटू परिहार, पवन यादव, रघुनाथ लोखंडे, बंडू धोटे, साथ ही नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के अशोक कटारे, वीरेंद्र कुमार पालीवाल, पवन दुबे, अरविंद कुमार, आशीष नारे, सहित भाजपा के नरेश जैन, दिलीप जोंजाल, कादर शाह, प्रवीण वराठे, अंशुल राजपूत, तारेंद्र साकरे, गणेश किरोदे, राजेश किरोदे, राजा साहू, संजय मीरानी, बिरजू पाखरे,ओमप्रकाश सरले, मनीष मिसर, संजू लिखित कर के साथ गर्ग कॉलोनी रामनगर पौधारोपण ग्रुप के महेंद्र मालवीय, गौरव मालवीय, मुकेश परिहार, शीतलपुरी, रिजवान अली, राकेश एनिया, रुपेश वर्मा, अजय श्रीवास्तव, श्याम एनिया, सीमांत पांडे, सागर शेषकर, विवेक श्रीवास, सहित गन्यमान्य नागरिकों व नन्हे मुन्ने बच्चों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।* *कार्यक्रम के उद्बोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि गर्ग कॉलोनी रामनगर क्षेत्र में पौधारोपण को लेकर जो सकारात्मक कार्य हुए हैं उसमें जो भी सहयोग लगेगा मैं हमेशा करूंगा उन्होंने उद्यान में अपनी निधि एवं नगर पालिका के सहयोग से पेविंग ब्लॉक एवं चौपाल बनाने घोषणा की।भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने अपने उद्बोधन मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अभियान पर चलाएं जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान पर कहां की पूरे जिले भर में 30 मंडलों मैं पौधा रोपण का कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेगा।*जिसमें हजारों की संख्या में पौधों को रोपण भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों के साथ करेंगे।*सभी पौधों का पालक बनाया जाएगा जिससे कि वह पेड़ बन सके। नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन की लंबे समय से की जा रही मांग पर सहायक मंडल इंजीनियर सोनल बेसेकर ने कार्यक्रम में घोषणा की आगामी एक माह में रामनगर गर्ग कॉलोनी क्षेत्र में ओपन जिम एवं वॉलीबॉल ग्राउंड की सौगात दे दी जाएगी*कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने गार्डन के अंदर पेविंग ब्लॉक एवं चौपाल निर्माण ने नगर पालिका से सहयोग देने की बात रखी।एक पेड़ मां के नाम अभियान के जिला संयोजक आनंद प्रजापति ने भी पौधारोपण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन एक पेड़ मां के नाम अभियान के सहसंयोजक व पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिला अध्यक्ष संजू सोलंकी ने किया।*कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड वासियों सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं गर्ग कॉलोनी रामनगर पौधारोपण ग्रुप, नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button