MP News : मध्य प्रदेश में कांग्रेस जल्द करेगी जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा, यह है संभावित नामों की लिस्ट

MP News: Congress will soon announce the names of district presidents in Madhya Pradesh, this is the list of possible names

MP News : मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल तय माना जा रहा है। राज्य के सभी जिला और शहर अध्यक्षों की नई सूची इसी महीने के भीतर जारी की जा सकती है। संभावित तारीख 15 अगस्त से तक मानी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस सिलसिले में 12 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की अंतिम बैठक होगी। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी शामिल होंगे।

  • शहर अध्यक्ष: प्रवीण सक्सेना (दोबारा मौका संभव)
  • ग्रामीण अध्यक्ष: अनोखी पटेल (दोबारा मौका संभव)

जिलावार संभावित नियुक्तियां

  • बालाघाट: विधायक संजय उइके
  • रतलाम (ग्रामीण): पूर्व विधायक हर्ष गहलोत
  • बैतूल: पूर्व विधायक निलय डागा
  • अलीराजपुर: पूर्व विधायक मुकेश पटेल
  • सागर: अमित दुबे
  • देवास (शहर): प्रदीप चौधरी
  • देवास (ग्रामीण): गौतम बंटू गुर्जर
  • विदिशा: मानेंद्र प्रताप सिंह
  • खंडवा (ग्रामीण): उत्तम पाल सिंह
  • खंडवा (शहर): अंकित दुबे
  • ग्वालियर (शहर): संजय यादव
  • सीधी: ज्ञान प्रताप सिंह
  • मंदसौर: महेंद्र गुर्जर
  • नीमच: तरुण बाहेती
  • धार: मनोज सिंह गौतम
  • खरगोन: रविनायक
  • श्योपुर: अतुल चौहान
  • शाजापुर: नटेश्वर प्रताप सिंह
  • बड़वानी: वीरेंद्र राठौर
  • बुरहानपुर: रिंकू टांक
  • नर्मदापुरम: शिवकांत पांडेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button