Betul Crime News : गौहत्या करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुछ आरोपी अभी भी फरार

Betul Crime News: 2 accused of cow slaughter arrested, some accused still absconding

Betul Crime News:  गौहत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक बैतूल  निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में जिले में गौवंश तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि 7 अगस्त की रात्रि को प्राप्त गुप्त सूचना पर कोतवाली पुलिस ने झगड़िया रोड, झाड़ेगांव के जंगल में गौहत्या हुई हैं। सूचना पर दबिश दी गई। पता चला कि यहां राजा कुरैशी निवासी आजाद वार्ड बैतूल व उसका साथी गौकशी करने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए थे। 
मौके से खून, खाल, थैली में रखा मांस, तथा कपड़े के बंडल में लिपटे हथियार (छूरे एवं कुल्हाड़ी) बरामद किए गए। बरामद सामग्री को विधिवत ज़ब्त कर थाना कोतवाली में , धारा 4, 5, 9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
यह मामला धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा होने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साक्ष्य संकलित किए और आरोपियों की तलाश में विशेष टीम गठित कर लगातार दबिश दी।
 गिरफ्तारी एवं कार्रवाई
लगातार खोजबीन के बाद पुलिस ने राजा उर्फ शेख निजामुद्दीन कुरैशी पिता शेख नसरू कुरैशी, उम्र 37 वर्ष, निवासी फांसी खदान बैतूल / तिलक वार्ड बैतूल, शेख इसरार पिता शेख नसरू, उम्र 43 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड बैतूल  को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के पास से 02 मोटरसाइकिल (कुल कीमत लगभग ₹1,00,000/-) जप्त की हैं। 
 पुलिस दल की सराहनीय भूमिका
आरोपीयों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उनि उत्तम मस्तकार, उनि राकेश सरयाम, उनि नरेन्द्र उईके, प्र.आर. 64 तरुण पटेल, प्र.आर. 369 शिवकुमार, प्र.आर. 143 दिनेश निमोदा, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 83 अनिल बैलवंशी, आर. 56 नितिन चौहान, आर. 625 पवन, आर. 723 हर्षित डांगे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button