Uttarakhand Cloudburst News Live : उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, 4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता
Uttarakhand Cloudburst News Live: Heavy destruction due to cloudburst in Dharali village of Uttarakhand, 4 dead, more than 50 missing
Uttarakhand Cloudburst News Live : उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में अचानक बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। SDRF, NDRF और ITBP की टीमें घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। घटनास्थल के दृश्य बेहद भयावह हैं, जहां खीर गंगा नदी में आए तेज मलबे ने पूरे धराली गांव को प्रभावित किया है। बाजार, मकान और होटल कुछ ही सेकंड में मलबे के साथ बह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महज 34 सेकेंड में सब कुछ बर्बाद हो गया। तेज बारिश के बाद अचानक आई मूसलधार बाढ़ से पूरा क्षेत्र तबाही के मंजर में बदल गया।




