Betul News : सहायक आयुक्त ने लापरवाह अधीक्षिका और शिक्षक को थमाया नोटिस

Betul News: Assistant Commissioner gave notice to careless superintendent and teacher

Betul News : जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त के द्वारा कन्या शिक्षा परिसर बैतूल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। शौचालयस्नानागार भी गंदे पाये गये। छात्राओं को भोजन एवं नाश्ता मीनू अनुसार प्रदाय नहीं किया जाना पाया गया। शुद्ध पेयजल के लिए आर.ओ. की व्यवस्था नहीं पाई गई। सीसीटीवी स्थापित नहीं किये गये है। खेलकूद सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

छात्राओं को बिस्तर सामग्री भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध नहीं कराई गई है। द्वितीय तल के शौचालय बंद पाये गयेजिनके सुधार के लिए कार्यवाही नहीं की गई है। सहायक आयुक्त ने उपरोक्त कमी एवं अनियमितताओं के लिए प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य बैतूल श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर एवं अधीक्षिका श्रीमती ज्योति विजयकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाकर जवाब तलब किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button