Betul News :  गाय को बचाने के चक्कर में पलटा तेल से भरा टैंकर, तेल लूटने उमड़े ग्रामीण

Betul News: Oil tanker overturned while trying to save a cow, villagers gathered to loot the oil

Betul News :  बैतूल-नागपुर हाईवे पर गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सोयाबीन तेल से भरा टैंकर गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद टैंकर से तेल रिसने लगा और मौके पर ग्रामीण कुप्पियां और बर्तन लेकर तेल लूटने पहुंच गए।
घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के पुरानी टायर फैक्ट्री के पास की है। सतना से बैतूल की ओर आ रहे टैंकर के सामने अचानक एक मवेशी आ गया। उसे बचाने की कोशिश में टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया और अगला टायर फटने से पलट गया।
पुलिस ने रोकी लूट, हटाया जाम
टैंकर पलटने और तेल रिसने की जानकारी मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि भीड़ को हटाया गया और लोगों को तेल लूटने से रोका गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। यातायात सुचारु करने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
तीन क्रेनों से हटाया गया टैंकर
टैंकर को हटाने के लिए तीन क्रेनों की सहायता ली गई। चालक व परिचालक को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद सड़क पर फैले तेल के कारण फिसलन बढ़ गई थी, जिससे दूसरे वाहनों के लिए भी खतरा बना रहा। पुलिस ने सड़क की सफाई करवाकर यातायात बहाल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button