Madhya Railway : नागपुर मंडल के 18 स्टेशनों पर पेंटोग्राफ की रीयल-टाइम निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे स्थापित

Madhya Railway: CCTV cameras installed for real-time monitoring of pantographs at 18 stations of Nagpur division

Madhya Railway :  नागपुर मंडल, मध्य रेल द्वारा संरक्षा एवं परिचालन की दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 18 प्रमुख रेलवे स्टेशनों के फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर उच्च-रिज़ोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। यह नवाचार लोको, ईएमयू तथा मेमू ट्रेनों के पेंटोग्राफ की सतत ऑनलाइन निगरानी सुनिश्चित करने हेतु किया गया है, जिससे ओवरहेड उपकरण (ओएचई) में आने वाली किसी भी संभावित खराबी का तुरंत पता लगाया जा सके।
कैमरे एफओबी से सीधे ओएचई और ट्रैक्शन सिस्टम पर केंद्रित किए गए हैं, जिससे पेंटोग्राफ या ओएचई से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी की वास्तविक समय में पहचान संभव हो रही है। इससे पूर्वानुमानित तरीके से खराबियों की पहचान की जा रही है, जिससे सेवा में रुकावट की संभावना कम हो जाती है और प्रणाली की विश्वसनीयता में वृद्धि होती है।
प्रत्येक एफओबी पर दो कैमरे लगाए गए हैं, जिससे कुल 36 कैमरे इन 18 स्टेशनों पर कार्यरत हैं: गोराडोंगरी, बैतूल, आमला, मुलताई, परासिया, पांढुर्णा, काटोल, अजनी, खापरी, नागपुर (प्लेटफॉर्म 08 एवं प्लेटफॉर्म 01), बुटीबोरी, सेवाग्राम, वर्धा, धामनगांव, वरोरा, चंद्रपुर और बल्लारशाह। इन कैमरों की लाइव फीड ट्रैक्शन पावर कंट्रोल (TPC) टीम द्वारा सतत मॉनिटर की जाती है, जिससे किसी भी खराबी की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
यह पहल नागपुर मंडल की नवाचार, यात्री सुरक्षा और रेलवे परिचालन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button